मानव जीवन के अस्तित्व कि कल्पना प्रायवर्ण के बिना अधूरी है आज दुनिया के विकसित और विकासशील देशों के सामने सबसे बड़ी जो समस्या है वह पर्यावरण की है आज दुनिया ग्लोबल वार्मिंग भूमंडलीय ऊष्मीकरण की समस्या से जूझ रहा है ऐसे में मल्टी नेशनल कंपनियों को वनों के कटाव से बचना चाहिए और जितना हो सके अधिक से अधिक नए पौधे लगाए जाएं जिससे इस दुनिया की समस्या से निजात मिल सके लेकिन यहां इन सब चीजों के विपरीत जहां पवन चक्की लगाने के लिए जो जंगल की भूमि का अधिग्रहण किया गया है वहां पर मौजूद पेड़ों की कटाई भरपूर मात्रा में कि गई है और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी है मैने जो छाया चित्र लिए है वह सुजलॉन एनर्जी की पवन चक्की का है जो गढसिसा कच्छ विस्तार में है जिसे लगाने के लिए असंख्य पेड़ों की कटाई की गई है काफी पेड़ जमीन में दबा दिए गए हैं और उसके बाद भी किनारों में कटिंग कि हुई देसी झड़ी के कट्टे हुए पेड़ सुके पड़े है इस विषय में मैंने कच्छ कलेक्टर श्री प्रवीणा डी के जी से भी बात की थी उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है इससे पहले भी मैंने कलेक्टर कच्छ जो अभी ट्रांसफर होकर चले गए हैं उनसे भी यह विषय पहुंचाया था लेकिन अभी तक कुछ कार्रवाई हुई नहीं इस विषय में मैंने सुजलॉन कंपनी के गुजरात स्टेट हेड ऑपरेशन और मेंटेनेंस श्री यशपाल मेहरा जी से भी मेरी टेलीफोन से बातचीत हुई थी लेकिन उनका कोई सकारात्मक प्रत्युत्तर नहीं आया था और अपने कर्तव्य से भागते नजर आए कि यह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है इस विषय में मैंने विभिन्न गांव के पर्यावरण समिति के अध्यक्षों से भी बातचीत की वह भी इस पेड़ों की कटाई के खिलाफ है लेकिन इनकी बात दवाई जाती है उनकी आवाज दबा के कोई कार्यवाही नहीं की गई है यह पर्यावरण का विषय है और पर्यावरण को बचाना मानव मात्र की जवाबदारी भी नहीं बल्कि दायित्व है पर्यावरण को बचाना हम सबका कर्तव्य हैं लेकिन इन मल्टीनेशनल कंपनियों का यह दायित्व नहीं है कि पर्यावरण को बचाना है इन्हें पर्यावरण से कोई लेना-देना नहीं है इन्हें सिर्फ अपने कस्टमर को अपने प्रोजेक्ट लगाने में और अपना रेवेन्यू जनरेट करने में ही फायदा दिखता है और इस संबंध में वन विभाग ने भी कुछ कार्रवाई नहीं की है वन विभाग के अधिकारी इस विषय में चुप्पी साधे हुए हैं मैंने वन विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई पर्यावरण के ऊपर काम करने वाली संस्थाओं को भी इस विषय में आगे आकर काम करना चाहिए तभी यह पर्यावरण पर सकेगा
रिपोर्ट शिवराज सिंह सोढा
संपर्क संख्या 9909943244

