आज गढसीसा उच्च माध्यमिक विद्यालय में गांव की संपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों और ग्रामजनो ने साथ मिलकर भारत का ७१ वा गणतंत्र दिवस मनाया इस उपलक्ष्य में गांव के प्रथम नागरिक भाईलालभाई छाभैया ने अपने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और अपने संदेश में सभी ग्राम जनों से वर्तमान परिपेक्ष में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानून नागरिकता संशोधन अधिनियम २०१९ के समर्थन के लिए आह्वान करने पर उपस्थित सभी लोगों ने इस उपस्थिति सभी लोगों ने we support CAA के और मोदी मोदी के नारे लगाए बच्चो और विद्यार्थी ने भी अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए यह संदेश दिया कि आज का दिन हमारे और हमारे भविष्य के लिए कितना कीमती है हमारा संविधान दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन हमें लोकतंत्र की सहभागिता करने के लिए अवसर प्रदान करता है और यही हमारे संविधान की मूल प्रस्तावना है
हम, भारत के लोग, भारत को एक
संपूर्ण प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी ,धर्म-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय,विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता, प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में, व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित कराने वाली, बन्धुता बढ़ाने के लिए, दृढ़ संकल्पित होकर अपनी संविधानसभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ईस्वी (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।